फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीपी जिम्मेदार और जनता की सेवा के लिए तैयार : महबूबा

विज्ञापन
बडगाम में महबूबा मुफ्ती। स्रोत पीडीपी
विज्ञापन
श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को बडगाम में कार्यकर्ता सभा को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा उपचुनाव में पीडीपी उम्मीदवार आगा सैयद मुंतजिर मेहदी के लिए मतदाताओं से समर्थन की अपील की।
विज्ञापन

पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी सभा को संबोधित करते हुए महबूबा मुफ्ती ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व पर बडगाम की जनता के साथ विश्वासघात करने और इस निर्वाचन क्षेत्र को केवल राजनीतिक सीढ़ी के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पीडीपी जिम्मेदार और जन-केंद्रित नेतृत्व के लिए खड़ी है और वादा किया कि उनकी पार्टी जवाबदेही और वास्तविक सार्वजनिक सेवा का युग लाएगी।

महबूबा ने आरोप लगाया, उमर अब्दुल्ला के कार्यकाल में हजारों युवाओं को जेल में डाला गया और परिवारों को निराशा में धकेल दिया गया। एनसी सरकार न केवल आम आदमी की रक्षा करने में विफल रही, बल्कि एक पूरी पीढ़ी को अलग-थलग कर दिया। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर सीधा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनकी बडगाम से पहले की जीत बड़े-बड़े वादों के साथ आई थी, लेकिन उनमें से कोई भी पूरा नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें