फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कश्मीर विश्व फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गईं लघु फिल्में

विज्ञापन
श्रीनगर के टैगोर हॉल में फिल्म फे​स्टिवल के दौरान मौजूद अति​थि। अमर उजाला
विज्ञापन
- टैगोर हॉल में किया जा रहा है आयोजन, 15 कश्मीरी फिल्में भी शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पांचवें कश्मीर वर्ल्ड फिल्म फेस्टिवल का श्रीनगर के टैगोर हॉल में शनिवार शाम को रंगारंग आगाज हुआ। रविवार को यहां लघु फिल्में दिखाई गईं। इस दौरान दर्शकों के साथ आयोजक और अतिथि भी मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि फिल्म फेस्टिवल का पांचवा संस्करण पांच साल बाद आयोजित किया गया है। महोत्सव को 123 प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं जिनमें से 60 फिल्मों का चयन किया गया है। इनमें से 55 प्रतियोगिता वर्ग में और 5 गैर-प्रतियोगिता वर्ग में हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष की अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुतियों में बांग्लादेश, मिस्र, जर्मनी, ईरान, नेपाल, फिलिस्तीन, श्रीलंका और संयुक्त अरब अमीरात की फिल्में शामिल हैं। कश्मीरी, डोगरी, असमिया, बंगाली, गुजराती, हिंदी, लद्दाखी, मलयालम, मराठी, उड़िया, पहाड़ी, पंजाबी, तमिल, तिब्बती और उर्दू भाषाओं में भारतीय फिल्में प्राप्त हुई हैं।
विज्ञापन

रविवार को कई लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान दर्शक सीमित संख्या में ही दिखाई दिए। आयोजकों का कहना है कि आयोजन सात नवंबर तक चलेगा, कश्मीरी फिल्मों के प्रदर्शन के दौरान काफी लोगों के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें