कुपवाड़ा। हंदवाड़ा में 26 अक्तूबर को आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता के अव्वल छात्रों को रविवार को तबिंदा मेमोरियल सोसाइटी हंदवाड़ा के पर्यावरण भवन में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों, अभिभावकों, विद्यालय प्रमुखों, शिक्षकों और मीडिया जगत के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता तीन श्रेणियों विद्यालय, उच्चतर माध्यमिक और महाविद्यालय स्तर में आयोजित की गई। प्रत्येक श्रेणी के अव्वल छात्रों को क्रमशः 30,000, 25,000 और 20,000 के नकद पुरस्कार दिए गए, जबकि प्रत्येक श्रेणी में अगले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को दस सांत्वना पुरस्कार दिए गए। संवाद