फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विधि संकाय के छात्रों ने लगाया परीक्षा हॉल से बाहर निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर विश्वविद्यालय (केयू) के विधि संकाय के प्रथम वर्ष के 12 छात्रों ने आरोप लगाया है कि 13 नवंबर को दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान उन्हें परीक्षा हॉल से बाहर निकाल दिया गया।
विज्ञापन


छात्रों के अनुसार पर्यवेक्षकों की ओर से अनिवार्य उपस्थिति नियमों का पालन न करने का हवाला देते हुए हस्तक्षेप करने के बाद केयू प्रशासन ने उन्हें परीक्षा जारी रखने से रोक दिया।छात्रों ने कहा कि उन्हें दिल्ली उच्च न्यायालय के एक हालिया फैसले के बावजूद रोका गया जिसमें कहा गया था कि केवल उपस्थिति कम होने के कारण विधि के छात्रों को परीक्षा देने से नहीं रोका जा सकता।
पीड़ित छात्रों का दावा है कि उन्हें परीक्षा में बैठने का आश्वासन दिया गया था। वे स्पष्टीकरण की मांग कर रहे हैं और राहत या सुधारात्मक उपायों के लिए विश्वविद्यालय के समक्ष यह मामला उठाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें