फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जोजिला पास माइनस 16 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर घाटी के सभी जिलों में पारा जमाव बिंदु पर चला गया है। सबसे कम तापमान शोपियां और पुलवामा में दर्ज किया गया। पहाड़ों में जोजिला पास माइनस 16 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा।
विज्ञापन

जम्मू डिवीजन में महज बनिहाल शून्य से नीचे माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस पर है। जबकि लद्दाख क्षेत्र में सभी जिले शून्य से नीचे हैं और सबसे कम तापमान न्योमा में माइनस 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सोमवार को न्यूनतम पारा कश्मीर संभाग के काजीगुंड में माइनस 2.5 डिग्री, पहलगाम में माइनस 4.0 डिग्री, कुपवाड़ा में माइनस 3.2 डिग्री, कोकरनाग में माइनस 0.4 डिग्री, गुलमर्ग में माइनस 1.9 डिग्री, पांपोर में माइनस 4.5 डिग्री, अवंतिपोरा में माइनस 3.2 डिग्री, बडगाम में माइनस 3.4 डिग्री, बारामुला में माइनस 4.6 डिग्री, बांदीपोरा में माइनस 3.3 डिग्री, पुलवामा में माइनस 5.0 डिग्री, शोपियां में माइनस 5.1 डिग्री, कुलगाम में माइनस 1.4 डिग्री, गांदरबल में माइनस 2.5 डिग्री, सोनमर्ग में माइनस 3.2 डिग्री, जोजिला पास में माइनस 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

जम्मू संभाग में जम्मू में 10.0 डिग्री, बनिहाल में माइनस 1.2 डिग्री, बटोटे में 5.5 डिग्री, भद्रवाह में 0.5 डिग्री, कठुआ में 9.2 डिग्री, उधमपुर में 5.4 डिग्री, रामबन में 5.2 डिग्री, सांबा में 5.3 डिग्री, राजोरी में 3.3 डिग्री, किश्तवाड़ में 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं लद्दाख में लेह में माइनस 8.2 डिग्री, कारगिल में माइनस 8.6 डिग्री, द्रास में माइनस 10.3 डिग्री, न्योमा में माइनस 11.8 डिग्री, नुबरा में माइनस 6.6 डिग्री, पदुम में माइनस 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें