उपायुक्त एजाज असद ने बताय कि श्रीनगर मॉडल श्रेणी में पहुंच गया है। हमारे गांवों ने सभी लक्ष्य हासिल कर लिए हैं। ग्रामीण विकास विभाग को उनके लक्ष्य हासिल करने के लिए बधाई देते हैं।
स्वच्छ भारत मिशन 2.0 में श्रीनगर देश के शीर्ष दस जिलों में शुमार हो गया है। उपायुक्त एजाज असद ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वच्छ जिले के सभी गांवों ने अपने लक्ष्य हासिल कर लिए हैं। उपायुक्त ने कहा कि मिशन की तीन श्रेणियां हैं। शुरुआत में इसमें राइजिंग श्रेणी है। फिर एस्पिरेशनल श्रेणी और अंतिम श्रेणी मॉडल है।
विज्ञापन
असद ने कहा, श्रीनगर मॉडल श्रेणी में पहुंच गया है, क्योंकि हमारे गांवों ने सभी लक्ष्य हासिल कर लिए हैं। ग्रामीण विकास विभाग को उनके लक्ष्य हासिल करने के लिए बधाई देते हैं। असद ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण मिशन में श्रीनगर जिला देश के शीर्ष 10 जिलों में शामिल है।
मॉडल गांव के मानदंडों को पूरा करने का प्रयास होगा
उपायुक्त ने कहा, हम मॉडल गांवों के मानदंडों और सभी आवश्यकताओं को पूरा करने का भी प्रयास करेंगे। वहीं, सड़क पर तारकोल बिछाने के बारे में कहा कि यह काम दो प्रकार से होता है। एक लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाता है।