फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के कॅरिअर के साथ खेलने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई : शिक्षा मंत्री

Wed, 19 Feb 2025 02:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- संबंधित मामले के लिए जांच समिति गठित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। शिक्षा मंत्री सकीना इट्टू ने कहा कि सरकार उन स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करेगी, जो छात्रों के कॅरिअर के साथ खेल रहे हैं। प्रेसवार्ता में कहा कि यह बहुत ही अफसोसजनक है कि कुछ योग्य छात्रों को कई स्तरों पर लापरवाही के कारण वार्षिक नियमित बोर्ड परीक्षा (10वीं कक्षा) में हिस्सा लेने का अवसर नहीं मिला। सरकार ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। एक जांच समिति गठित की गई है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छात्रों के कॅरिअर के साथ खेलना अस्वीकार्य है।

हम उन योग्य छात्रों के लिए जो कक्षा 10 की परीक्षा में उपस्थित नहीं हो सके, जो कुछ भी संभव होगा, वह करेंगे। 70-80 फीसदी पाठ्यपुस्तकें जिला स्तर तक पहुंच चुकी हैं और शीतकालीन अवकाश समाप्त होने से पहले 100 प्रतिशत किताबें छात्रों को उपलब्ध करवा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले, सरकार ने 10वीं कक्षा के 22 छात्रों को परीक्षा पंजीकरण फॉर्म न दिए जाने के मामले में बवाल मचने के बाद सभी आवेदकों को प्रवेश पत्र जारी किए थे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि छात्रों का शैक्षणिक वर्ष बहुत महत्वपूर्ण है और सरकार इसे किसी भी कीमत पर बर्बाद नहीं होने देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें