फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगरः सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो दहशतगर्दों के घिरे होने की आशंका

Tue, 29 Dec 2020 06:01 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
आतंकियों के खिलाफ मोर्चा लेते सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

श्रीनगर के एचएमटी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में दो आतंकियों के घिरे होने की आशंका है। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है।

विज्ञापन


बता दें कि सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन शुरू किया। सूत्रों का कहना है कि एक बिल्डिंग के अंदर दो आतंकी छिपे हुए हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

पाकिस्तान कश्मीर के बाद अब जम्मू में भी माहौल बिगाड़ने की साजिश रच रहा है। इसके लिए उसने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की मदद से षड्यंत्र बुना है। लश्कर अपने स्थानीय नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहा है। सीमा पार से लगातार स्थानीय आतंकियों और मददगारों को इस बारे में निर्देश दिए जा रहे हैं। वहीं सतर्क भारतीय एजेसियां पड़ोसी की हर चाल नाकाम करने में जुटी हैं। एक सप्ताह में जम्मू संभाग में लश्कर के छह मददगार गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वैष्णोदेवी तीर्थक्षेत्र व अन्य पर्यटक स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। 

सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि एक सप्ताह में पुंछ में एक और जम्मू में दो स्थानों पर लश्कर के मॉड्यूल का भंडाफोड़ होना बड़ी साजिश का इशारा करता है। यह महज इत्तफाक नहीं है। उनका कहना है कि पाकिस्तान की बौखलाहट के पीछे दो-तीन वजहें हैं। पहला घाटी में चुनाव बहिष्कार को दरकिनार कर हाल ही में हुए डीडीसी चुनाव में भारी मतदान होना। दूसरा, पाकिस्तान में अस्थिर हो रही इमरान सरकार और उठापटक से जनता का ध्यान बंटाना है।

यह भी पढ़ेंः इस साल 17 आतंकियों ने किया समर्पण, एक आतंकी की आंखें भालू के भय से खुलीं, फिर वो मुख्यधारा में लौटा

ऐसे में वह नए इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए जम्मू संभाग के डोडा, किश्तवाड़ के साथ राजोरी और पुंछ को सॉफ्ट टारगेट बनाया जा रहा है। जम्मू को प्रदेश की राजधानी होने के कारण निशाने पर रखा गया है। इसके लिए स्लीपर मॉड्यूल का सहारा लिया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर घुसपैठ की कोशिशें भी जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें