फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar Election: दरख्शां अंद्राबी बोलीं- लंबे समय के बाद लोगों ने बिना किसी डर के किया मतदान, यही बदलाव है

Mon, 13 May 2024 06:14 PM IST
kumar गुलशन कुमार एएनआई, जम्मू कश्मीर

सार

डॉ दरख्शां अंद्राबी ने कहा कि घाटी में लंबे समय के बाद लोगों ने बिना किसी डर के वोट डाला है। उन्होंने कहा कि पहले लोगों में इतना डर होता था कि वे वोट डालने के लिए बाहर नहीं आ पाते थे।
विज्ञापन
दरख्शां अन्द्राबी - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन और भाजपा नेता डॉ दरख्शां अंद्राबी ने कहा कि घाटी में लंबे समय के बाद लोगों ने बिना किसी डर के वोट डाला है। उन्होंने कहा कि पहले लोगों में इतना डर होता था कि वे वोट डालने के लिए बाहर नहीं आ पाते थे, लेकिन इस बार लोग मतदान करने के लिए घरों से बाहर निकले। यह बदलाव है।

विज्ञापन


विज्ञापन

भाजपा नेता अशोक कौल ने मतदान किया - फोटो : अमृतपाल सिंह बाली
भाजपा नेता अशोक कौल ने हब्बा कदल में किया मतदान, बताया क्यों नहीं उतारे प्रत्याशी

जम्मू कश्मीर और लद्दाख में भाजपा के संगठन महासचिव अशोक कौल ने श्रीनगर के हब्बा कदल में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपने घर में वोट करके उन्हें बहुत खुशी हुई। उन्होंने हब्बा कदल से वोट किया है। पहले उनका वोट यहां से कट गया था।

भाजपा ने कश्मीर घाटी की तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। इससे जुड़े एक सवाल के जवाब में अशोक कौल ने कहा कि कई बार लंबी छलांग लगाने के लिए दो कदम पीछे हटना पड़ता है। यह फैसला भी कुछ ऐसा ही है। आगे जो चुनाव होंगे, उनमें भाजपा अपने उम्मीदवार उतारेगी और जीत की लंबी छलांग लगाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें