गुलमर्ग में बैठक करते डीसी बारामुला। स्रोत प्रशासन
बारामुला। बारामुला के उपायुक्त (डीसी) मिंगा शेरपा ने रविवार को सर्दी के मौसम में बर्फ हटाने, सड़क रखरखाव, निर्बाध बिजली और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गुलमर्ग उपमंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की। इसका उद्देश्य सर्दी के मौसम में पर्यटकों के लिए एक सुगम और सुरक्षित अनुभव सुनिश्चित करना है। इस दौरान बर्फ हटाने, सड़क रखरखाव, निर्बाध बिजली और पानी की आपूर्ति और प्रसिद्ध पर्यटक स्थल गुलमर्ग में स्वच्छता से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
बैठक के बाद डीसी मिंगा ने कहा कि हम अक्तूबर के अंत में हैं और शुरुआती योजना बहुत महत्वपूर्ण है। अगर हम पहले से तैयारी करें तो हम सर्दी की चुनौतियों को प्रभावी ढंग से संभाल सकते हैं। संवाद