फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिलना चाहिए : अटल डुल्लू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अनंतनाग। स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक कल्याण, बागवानी और कृषि जैसी केंद्रीय और प्रदेश की योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन करें। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, पीएम विश्वकर्मा, मिशन युवा और एचएडीपी जैसी योजनाओं का लाभ नागरिकों को मिलना चाहिए। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता और सुधार को प्राथमिकता में रखेंं।
विज्ञापन

यह बातें मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने कहीं। वह शनिवार को अनंतनाग में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। संबंधित अधिकारियों से आत्म रोजगार योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के साथ ही उन्होंने युवाओं के लिए सार्थक आजीविका के अवसर पैदा करने के लिए बैंकों को ऋण वितरण की प्रक्रिया को आसान बनाने पर जोर दिया। उपायुक्त एसएफ हमीन ने जिले की समग्र विकास स्थिति और कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ मिशन युवा, एनएमबीए, टीबी मुक्त भारत अभियान, एचएडीपी, पीएमएसजीएमबीवाई और जेके समाधान जैसी प्रमुख पहलों से संबंधित प्रगति की जानकारी दी। बैठक में जीएमसी अनंतनाग के प्रिंसिपल, एडीसी, जिला पंचायत अधिकारी, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक माैज्ूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें