आरएस पुरा। दिनेश शर्मा पुत्र तुल्ला राम शर्मा निवासी कोटली गला बाना, तहसील आरएस पुरा की लिखित शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया। आरोपियों से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अनिल कुमार उर्फ काका और नीरज कुमार उर्फ बिन्नी निवासी वार्ड नंबर 4 आरएस पुरा के रूप में हुई है। गहन पूछताछ के बाद पुलिस ने उनसे पानी की मोटरें व अन्य सामान बरामद किया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। संवाद