फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: उत्तर कश्मीर में अवैध खनन पर कसा शिकंजा, 129 एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- इन मामलों में 155 गिरफ्तारियां अंजाम दी गईं जबकि 154 वाहन भी जब्त किए
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी

बारामुला। उत्तरी कश्मीर रेंज में पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। रेत माफिया को खत्म करने और नदी तटों की सुरक्षा के उद्देश्य से एक बड़े अभियान के तहत इस वर्ष अब तक 129 एफआईआर दर्ज की गईं हैं। 155 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और 154 वाहन जब्त किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई बारामुला रेंज पुलिस मुख्यालय की ओर से की गई। यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है जब बड़े पैमाने पर रेत खनन को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं जिससे नदी तटों और नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र को भारी नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य तथाकथित रेत माफिया पर लगातार दबाव बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर पुलिस के उत्तरी कश्मीर रेंज के डीआईजी मकसूद उल जमान ने जोर देकर कहा कि अवैध खनन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध खनन एक अपराध है, कोई पेशा नहीं। अपराधियों पर कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आगे कहा कि ''लाइसेंस नहीं, तो बच नहीं सकते'' अभियान का मार्गदर्शक सिद्धांत बना रहेगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल वैध परमिट वाले लोगों को ही खनिज निकालने की अनुमति होगी। डीआईजी ने कड़े शब्दों में कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें