कटड़ा। मां वैष्णो देवी के दरबार में दर्शन के लिए देशभर से आ रहे श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बना हुआ है। शुक्रवार को लगभग 13,700 श्रद्धालु भवन की ओर रवाना हुए। वहीं शनिवार को दिन भर मौसम साफ रहा। शाम 5 बजे तक करीब 12,000 श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवाकर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। हेलिकॉप्टर सहित घोड़ा, पिट्टू, पालकी, बैटरी कार आदि सेवाएं जारी रहीं।
श्रद्धालुओं का उत्साह मौसम की अनिश्चितता के बावजूद कम नहीं हुआ है। कटड़ा से भवन तक का सफर श्रद्धालु पैदल, घोड़े, पालकी और बैटरी कार जैसी सुविधाओं का उपयोग करके तय कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि माता के दरबार में हाजिरी लगाना उनके लिए सबसे बड़ा सौभाग्य है और वे कठिनाइयों के बावजूद यात्रा पूरी करने के लिए संकल्पित हैं। बता दें, खराब मौसम की भविष्यवाणी के चलते आगामी तीन दिनों के लिए यात्रा स्थगित कर दी गई है।