श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के डायरेक्टर कॉलेजेस डॉ. शेख एजाज बशीर ने 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों के लिए स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश की अंतिम तिथि 14 अक्तूबर तक बढ़ाए जाने की घोषणा की है।
यह प्रवेश जम्मू-कश्मीर के विभिन्न डिग्री कॉलेजों में फोर-ईयर अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स के तहत उपलब्ध हैं जिनमें मल्टीपल एग्जिट ऑप्शन्स की सुविधा भी प्रदान की गई है। ये सीटें शैक्षणिक सत्र 2025-2026 के लिए बची हुई खाली सीटों के अंतर्गत भरी जा रही हैं। प्रवेश की अन्य सभी नियम और शर्तें पहले की तरह ही यथावत रहेंगी। संवाद