फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर एसिड अटैक: पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की, पीड़िता का चेन्नई में हुआ था उपचार 

Wed, 23 Feb 2022 01:25 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीनगर की अदालत में पेश चार्जशीट में आरोपियों के खिलाफ पुख्ता आधार तैयार करने का दावा किया गया है। इस मामले में एक नाबालिग आरोपी को पुलिस ने वयस्क मानते हुए अभियोजन चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
श्रीनगर पुलिस की हिरासत में आरोपी - फोटो : पुलिस पीआरओ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर में निकाह का प्रस्ताव ठुकराने पर 24 वर्षीय युवती पर एसिड हमले के मामले में पुलिस ने एक हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) श्रीनगर की अदालत में पेश चार्जशीट में आरोपियों के खिलाफ पुख्ता आधार तैयार करने का दावा किया गया है। वहीं, इस मामले में एक नाबालिग आरोपी को पुलिस ने वयस्क मानते हुए अभियोजन चलाने की मांग की है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इस आरोपी की आयु 16 से अधिक और 18 से कम है। अधिनियम के तहत संगीन अपराध के मामले में इससे कोई नरमी नहीं बरती जानी चाहिए। नाबालिग समेत तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 362ए और 120-बी के तहत आरोप तय किए हैं।

इसमें न्यूनतम दस वर्ष व अधिकतम उम्र कैद का प्रावधान है। पुलिस के अनुसार एक फरवरी की शाम को मुख्य आरोपी साजिश अल्ताफ शेख निवासी डलगेट एक नाबालिग के साथ आया और महिला पर तेजाब फेंककर भाग गया। शेख को मोहम्मद सलीम निवासी डलगेट ने तेजाब उपलब्ध करवाया था।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत और मजबूत अभियान तैयार किया गया है। तीन सप्ताह के भीतर चार्जशीट दायर कर जल्द से जल्द सख्त सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। तेजाब हमले की पीड़ित महिला को इलाज के लिए श्रीनगर से चेन्नई भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें