पानी की किल्लत शुरू हो गई है। सपवाल क्षेत्र में भी दिक्कतें बढ़ गई हैं।पिछले कई दिनों से लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। वीरवार को लोगों के सब्र का बांध टूट गया। लोगों ने स्थानीय लोगों ने पीएचई विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि विभाग को अवगत करवाने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया।
इसकी वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए सरपंच मनीराम शर्मा ने कहा कि सपवाल क्षेत्र के ट्यूबवेल नंबर एक पर विभाग ने कम क्षमता वाली मोटर लगाई हुई है, जो पूरे क्षेत्र को पानी सप्लाई करने में असमर्थ है।
उनका कहना है कि कई जगहों पर पानी के पाइप क्षतिग्रस्त हैं। लीकेज के कारण लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। सरपंच का कहना है कि कई बार पीएचई विभाग के एक्सईएन को इस बाबत शिकायत की गई, लेकिन उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया। कहा कि पानी की सुचारु सप्लाई की जाए, अन्यथा उन्हें मजबूरन सड़क पर उतरना पडे़गा।