फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपवाल में पेयजल किल्लत पर फूटा गुस्सा

Fri, 24 Apr 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन
पानी की किल्लत शुरू हो गई है। सपवाल क्षेत्र में भी दिक्कतें बढ़ गई हैं।पिछले कई दिनों से लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। वीरवार को लोगों के सब्र का बांध टूट गया। लोगों ने स्थानीय लोगों ने पीएचई विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि विभाग को अवगत करवाने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन


इसकी वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए सरपंच मनीराम शर्मा ने कहा कि सपवाल क्षेत्र के ट्यूबवेल नंबर एक पर विभाग ने कम क्षमता वाली मोटर लगाई हुई है, जो पूरे क्षेत्र को पानी सप्लाई करने में असमर्थ है।

उनका कहना है कि कई जगहों पर पानी के पाइप क्षतिग्रस्त हैं। लीकेज के कारण लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। सरपंच का कहना है कि कई बार पीएचई विभाग के एक्सईएन को इस बाबत शिकायत की गई, लेकिन उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया। कहा कि पानी की सुचारु सप्लाई की जाए, अन्यथा उन्हें मजबूरन सड़क  पर उतरना पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें