फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में फिर से आतंकवाद की बढ़ रहे हैं युवा

Wed, 12 Aug 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में तैनात 15 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रता साहा ने मंगलवार को श्रीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि घाटी में आतंकवाद ठहर- सा गया है।
विज्ञापन


लेकिन आतंकियों द्वारा  की जाने वाली इधर से उधर हरकत के कारण उनका मिलिटेंसी मंत्र जिंदा है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले दो वर्षों में आतंकवाद का मार्ग चुनने वाले युवाओं की संख्या में एक दम से बढ़ोतरी हुई है।

साहा ने आंकड़ों पर जोर देते हुए कहा कि इस वर्ष आतंकवाद में शामिल होने वाले स्थानीय युवकों की संख्या 40 से अधिक है जो लगभग पिछले वर्ष के बराबर है । लेकिन वर्ष 2013 और 2012 की तुलना में यह संख्या काफी ज्यादा है जो घाटी में कार्य कर रही सुरक्षा एजेंसियों के लिए काफी चिंताजनक है।
विज्ञापन


वहीं, जेलों में बंद अपने सदस्यों की रिहाई के लिए एक नागरिक हवाई जहाज के अपहरण करने के लिए लश्कर-ए-तैय्यबा (एलईटी) की योजना के बारे में मीडिया रिपोर्टों पर साहा ने कहा कि सेना आने वाली किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।

कोर कमांडर ने बताया कि एलओसी पर घुसपैठ के प्रयास तेज कर दिए गए हैं और इस वर्ष अभी तक करीब 12 घुसपैठ की कोशिशें की गई हैं जिनमें 19 आतंकी ढेर किए गए हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष बर्फबारी में देरी हुई और तब से करीब 11 घुसपैठ की कोशिशें की गई जिनमें 19 आतंकी मार गिराए गए। इन आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए इन प्रयासों में वृद्धि हुई है और तेजी लाई गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें