फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरशद के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर जीता चसाना क्लब

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। अरशद के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर चसाना क्लब ने बादशाह क्लब को आठ विकेट से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया है। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अरशद को मैन आफ द मैच चुना गया और पांच सौ रुपये सहित ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में रियासी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। रविवार को चसाना और बादशाह क्लब के बीच मुकाबला हुआ। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए बादशाह की शुरूआत काफी अच्छी रही। ओपनर बल्लेबाज आर्या ने चार चौकों की मदद से 14 और कपिल ने पांच चौकों व एक छक्के की मदद से 32 रन बनाए।
समर्पित ने पांच चौकों की मदद से तेजतरार 23 रन की पारी खेली। इन बल्लेबाजों की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत बादशाह क्लब ने एक समय नौ औवर में 85 रन बना दिए थे, लेकिन इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए और पूरी टीम 13.3 ओवर में 117 रन पर ढेर हो गई। टीम को बीस रन अतिरिक्त के रूप में मिले। लक्ष्य का पीछा करते हुए चसाना क्लब के पहले दो विकेट जल्दी गिर जाने के बावजूद बल्लेबाज अरशद के नाबाद 59 और विनायक के नाबाद 34 रन की 16वें ओवर में आठ विकेट से मैच जीत लिया। बादशाह के गेंदबाज दिनेश व अभिनव ने एक-एक विकेट हासिल किया। अरशद को बेहतरीन खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें