मैच के दौरान भिड़ते रियल कश्मीर ने शिलॉन्ग लाजोंग खिलाड़ी।
श्रीनगर। रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब (आरकेएफसी) ने आई लीग मुकाबले में शिलॉन्ग लाजोंग एफसी को 2-0 से पराजित किया। इस जीत के साथ आरकेएफसी की टीम 12 मैचों में 19 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। लाजोंग की टीम 16 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है।
रविवार को टीआरसी ग्राउंड श्रीनगर में खेले गए मैच में आरकेएफसी के लिए पहले हाफ में कैमरूनियन डिफेंडर बूबा अमीनू ने गोल दागा। दूसरे हाफ में गन्नाइयन मिडफील्डर कमल इस्सा ने 88वें मिनट में दूसरा गोल कर टीम को जीत दिलाई। संवाद
- 6,000 से अधिक दर्शक बने साक्षी