फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एक हजार छात्रों को मिलेगी प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति, किया जा रहा आधार लिंक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। प्रदेश भर में एक हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को मार्च में प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिलेगा। अधिकतर छात्रों के आधार लिंक न होने से लाभान्वित नहीं हो पा रहे थे। शिक्षा विभाग ने आधार लिंक का काम शुरू कर दिया है।
मार्च में प्रक्रिया पूरी होने के बाद बच्चे छात्रवृत्ति लेकर आगे की पढ़ाई जारी रख कर सकेंगे। प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना नौवीं और दसवीं के छात्रों को दी जा रही है। वर्ष 2022 के बाद छात्रवृत्ति बंद थी। अभिभावक कई बार सामाजिक कल्याण विभाग के चक्कर काट चुके हैं। छात्रों के आधार कार्ड को लिंक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2022-23 में 1800 और 2024 के 1000 छात्रों को आधार कार्ड से जोड़कर इसी साल जनवरी में राशि दी गई है। एससी, एसटी व ओबीसी के छात्र छात्रवृत्ति लेकर पढ़ाई जारी रख सकते हैं। इसमें 1400 रुपये विभाग की ओर से दिए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें