फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनमर्ग में शीतकालीन खेलों व बुनियादी ढांचे के विकास के लिए निवेश करेगी सरकार : खेल मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
- सतीश शर्मा ने सोनमर्ग में पहले स्कीइंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया आगाज
विज्ञापन

- सोनमर्ग में विंटर कार्निवल करवाने की घोषणा की
-
संवाद न्यूज एजेंसी

गांदरबल। शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देने के लिए बर्फ से लकदक सोनमर्ग में रविवार को पहला स्कीइंग प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू किया गया। प्रदेश के खेल मंत्री सतीश शर्मा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सोनमर्ग में शीतकालीन खेलों और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए निवेश करेगी।
खेल विभाग और जिला प्रशासन सोनमर्ग में खेल सुविधाओं के निर्माण के लिए आवश्यक कार्य योजना तैयार करेंगे। उन्होंने घोषणा की कि जल्द सोनमर्ग में एक विंटर कार्निवल आयोजित किया जाएगा। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न शीतकालीन खेल गतिविधियां होंगी, जो सोनमर्ग की मनमोहक शीतकालीन सुंदरता को प्रदर्शित करेंगी। खेल मंत्री ने कहा कि यह पहल कश्मीर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के बच्चों को स्कीइंग से परिचित करवा रही है।
विज्ञापन


सोनमर्ग में हर साल फरवरी में करवाया
जाएगा स्कीइंग प्रशिक्षण पाठ्यक्रम
शर्मा ने सोनमर्ग की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की और इसे शीतकालीन खेलों की शुरुआत के लिए उपयुक्त स्थल बताया। कहा कि ऐसे अवसरों का अन्वेषण न केवल स्थानीय सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध करेगा, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। यह कार्यक्रम अब हर साल फरवरी में आयोजित किया जाएगा। महत्वाकांक्षी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार, स्कीइंग प्रशिक्षण प्राप्त करें और यह प्रशिक्षण पेशेवर दृष्टिकोण से प्रदान किया जाए। खेल मंत्री ने स्कीइंग पाठ्यक्रम को सोनमर्ग को एक प्रमुख शीतकालीन पर्यटन स्थल में बदलने की दिशा में एक लॉन्च पैड बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के निर्देशानुसार युवा सेवाएं एवं खेल विभाग सोनमर्ग में शीतकालीन खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

-
डीसी जतिन किशोर ने स्कीइंग जैसे वैश्विक खेल में प्रशिक्षण के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पहल क्षेत्र में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्प्रेरक का काम करेगी। स्थानीय समुदाय के लिए एक बदलाव का अवसर प्रदान करेगी। वाईएसएंडएस के महानिदेशक राजिंदर सिंह तारा ने समारोह में उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सोनमर्ग में स्कीइंग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने की पहल जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री की सोच है। उन्होंने मंत्री से आग्रह किया कि वे आवश्यक बुनियादी ढांचे के विकास में सहयोग दें, ताकि इस प्रकार के कार्यक्रम सोनमर्ग में नियमित रूप से आयोजित किए जा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें