फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : मंडल की लड़कियों ने दीयोन की टीम को दी मात

विज्ञापन
पुरमंडल में मैच खेलने के उपरांत संयुक्त फोटो के साथ खिलाड़ीस्रोत संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुरमंडल। खेल मैदान पुरमंडल में बुधवार को अंडर-19 लड़कियों की एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई गई। दीयोन और मंडल की टीम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें मंडल ने जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए मंडल ने 12 ओवर में 95 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए दीयोन की टीम 12 ओवर में 72 रन ही बना पाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सैन्य अधिकारियों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जीवन में जरूरी हैं। अधिकारियों ने खेल मैदान में बच्चों की खेल संबंधी जरूरतों को पूरा करने की घोषणा की। मौके पर पूर्व सरपंच अनिल शर्मा, कुलभूषण शर्मा, जमीत सिंह, अमर चंद, रामसरूप, गिरधारी लाल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें