फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अब लग्जरी कार में पशु तस्करी दो वाहनों से पांच मवेशी छुड़ाए

विज्ञापन
सांबा में बुधवार को पशु तस्करी के आराेप में पकड़ी गई बोलेरो गाड़ी और कार
विज्ञापन
- पुलिस ने दो मामलों में की कार्रवाई, दोनों में आरोपी फरार
विज्ञापन

- बीते सप्ताह बस में ठूंठ-ठूंसकर ले जाए जा रहे थे गोवंश
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। मवेशी तस्कर पशुओं की तस्करी के लिए नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं। बुधवार को भी एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें एक लग्जरी कार में दो मवेशी लदे पाए गए। इसके अलावा एक अन्य मामले में पुलिस ने महिंद्रा बोलेरो गाड़ी से तीन मवेशियों को मुक्त कराया लेकिन दोनों ही मामलों में पशु तस्कर फरार बताए जा रहे हैं। बीते सप्ताह भी सांबा जिले में एक बस में ठूंठ-ठूंसकर गोवंश ले जाए जा रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार को जिला पुलिस ने पशु तस्करी के दो मामलों में पांच मवेशियों को मुक्त कराया है। दो वाहन जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार मानसर पोस्ट की टीम ने बुधवार को नाके के दौरान (जेके19ए 1568) से तीन मवेशी बरामद कर मामला दर्ज किया। एक अन्य मामले में सिडको पुलिस चाैकी की टीम ने पंजाब नंबर की लग्जरी कार (पीबी02बीके-0620) से दो मवेशी छुड़ाए। पुलिस ने इस मामले भी एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें