फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सेना की टीम ने जीता क्रिकेट मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। प्रीमियर लीग सुंदरबनी की ओर से भारतीय सेना की सफलता का जश्न मनाते हुए मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर के नाम से सुंदरबनी के सेना मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसका शुभारंभ नौवीं बटालियन जम्मू व कश्मीर राइफल्स के कमांडिंग अधिकारी राहुल जमवाल ने किया। इस अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल और जम्मू कश्मीर पुलिस सहित अन्य कई क्रिकेट टीमों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर सुंदरबनी प्रीमियर लीग एजेंसी के प्रमुख विनोद शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। भारतीय सेना की टीम रुद्राइटिस की ओर से 153 रन का लक्ष्य सीआरपीएफ के सामने रखा। इसमें राहुल जमवाल ने 59 रन की यादगार पारी खेली, जबकि एमपीएस मन्हास ने 29 रन टीम के लिए बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सीआरपीएफ की सारी टीम 67 रन ही बना पाई। सीआरपीएफ की टीम की ओर से धीरज ने तीन एवं कपिल देव ने दो विकेट लिए। इस मुकाबले में नौवीं जैक राइफल के कमांडिंग अधिकारी राहुल जमवाल को 59 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए सुंदरबनी प्रीमियर लीग के प्रधान विनोद शर्मा ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट टूर्नामेंट में पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ सहित आठ टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें