आरएस पुरा। बाना सिंह स्टेडियम आरएस पुरा में अंतरक्षेत्रीय क्लस्टरस्तरीय स्कूली खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दूसरे दिन शुक्रवार को लड़कियों के अंडर 14 और 17 आयु वर्ग के कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिताएं के फाइनल मैच खेले गए। कबड्डी स्पर्धा में आरएस पुरा जोन जीता।
इसके 14 वर्ष आयु वर्ग में कबड्डी में आरएस पुरा जोन की टीम ने फाइनल मैच में अरनिया को हराया। इसी प्रकार 17 आयु वर्ग आयु वर्ग में आरएस पुरा जोन की टीम ने अरनिया जोन को हराया। खो-खो 14 आयु वर्ग के फाइनल मैच में आरएस पुरा की टीम ने अरनिया और 17 वर्ष आयु वर्ग में आरएस पुरा की टीम ने बिशनाह को हराया।
मुख्य अतिथि रहे जेडपीईओ आरएस पुरा उमेश शर्मा ने कहा कि बच्चों में छिपी प्रतिभा इस तरह की प्रतियोगिताओं के माध्यम से उजागर होने पर बच्चों को बेहतर मंच मिलता है। इससे जिला और राज्यस्तर की प्रतियोगिता में शामिल होने पर वह बेहतर खिलाड़ी बन सकते हैं। इस दौरान जेडपीईओ बिशनाह सरबजीत कौर, जेडपीईओ अरनिया बलवान सिंह, शारीरिक शिक्षक वीरपाल सिंह, गोविंद सिंह, निर्मल सिंह आदि मौजूद थे।