फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चंदन एफसी ने लगातार पांचवीं बार जीता ठलोरा यूथ फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
- फाइनल मुकाबले में किक ऑफ एफए कठुआ को 3-1 गोल के अंतर से हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बे की मंडी ठलोरा में तीसरी ठलोरा यूथ फुटबॉल चैंपियनशिप-2025 का सोमवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें चंदन एफसी की टीम ने लगातार पांचवीं बार खिताब अपने नाम कर इतिहास रचा।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में चंदन एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए किक ऑफ एफए कठुआ की टीम को 3-1 गोल से पराजित किया। मैच के पहले हाफ में चंदन एफसी के प्रणव ने बेहतरीन गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में एक बार फिर प्रणव ने गोल दागा। इसके बाद किक ऑफ एफए कठुआ की ओर से एक गोल किया गया लेकिन चंदन एफसी के मानव ने तीसरा गोल कर टीम की जीत पक्की कर दी। मुख्य अतिथि के रूप में युवा राजपूत सभा के अध्यक्ष मनदीप सिंह चिब शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त डॉ. कुलदीप सिंह उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और टूर्नामेंट की सराहना की। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्रणव को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का खिताब सक्षम के नाम रहा। आयोजकों ने सभी टीमों, खिलाड़ियों और दर्शकों का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें