फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मढ़ाना-सांदी मार्ग पर पुल की दरकार, ग्रामीणों ने लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुराने रास्ते की बदहाली से परेशान, बरसात में नाले का पानी बनता है मुसीबत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। मढ़ाना-सांदी धून मार्ग पर नाले पर पुल के निर्माण की मांग ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग करीब 70 साल पुराना है। लंबे अरसे के बावजूद आज तक इस पर न तो पुल का निर्माण किया गया और न ही कोई पक्का स्लैब डाला गया। इससे बरसात में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि मढ़ाना से सांदी धून होते हुए कन्ना चारगल तक जाने वाला यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है। यह रास्ता रोजमर्रा के आवागमन के साथ-साथ व्यापार, खेतीबाड़ी और बच्चों की शिक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बरसात में नाले का जलस्तर बढ़ने से स्कूल के बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने विधायक चंद्रप्रकाश गंगा और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की कि इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान दें और नाले पर पुल का निर्माण करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें