फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पंगदोर में बनेगा खेल स्टेडियम, युवाओं को मिलेगी सहूलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के सीमावर्ती गांव पंगदोर में 300 कनाल भूमि पर पांच करोड़ की लागत से खेल स्टेडियम बनेगा। इसके लिए योजना बना कर वित्त विभाग को भेजी गई है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी एडवोकेट देवेंद्र सिंह, संजीव कुमार और अक्षय कुमार ने कहा कि स्टेडियम के बनने से युवाओं को राहत मिलेगी। सीमावर्ती क्षेत्र के युवक सेना की भर्ती के लिए सड़क पर ही दौड़ लगाते हैं। स्टेडियम बनने से उन्हें भी राहत मिलेगी। नरेश, अजय और जानू ने कहा कि स्टेडियम के बनने से युवा वर्ग को काफी लाभ मिलेगा। सीमावर्ती गांवों के युवाओं को खेल मैदान की काफी कमी खल रही है। इससे युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका भी मिलेगा। खेलों में अपना समय बिताने पर युवक नशे से दूर रहेंगे।
विज्ञापन

............
हमने योजना बनाकर वित्त विभाग को भेजी है। इसके लिए भूमि भी चिन्हित हो चुकी है। पंगदोर गांव में सरकारी भूमि है। इस पर स्टेडियम बनाया जाना है। योजना बनाकर भेज दी गई है।
विज्ञापन

- सुभाष भगत डीडीसी सदरू सांबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें