हंदवाड़ा। हंदवाड़ा में पुलिस ने अतिरिक्त सत्र न्यायालय हंदवाड़ा के पारित कुर्की आदेश के बाद पाकिस्तान स्थित आतंकी हैंडलर की 13 मरला की संपत्ति कुर्क की। यह संपत्ति हबीबुल्लाह गनी पुत्र अब रहमान गनी निवासी पलपोरा, काजियाबाद के नाम है।
यह कार्रवाई 88 सीआरपीसी (83 केंद्रीय) की धाराओं के तहत की गई है। पुलिस ने फरार आरोपियों की संपत्ति की पहचान की गई। यह कार्रवाई आतंकी गतिविधियों से निपटने के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।