फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मंजाकोट ने कबड्डी का खिताब जीता वॉलीबाल में डेंडसार की टीम विजेता

विज्ञापन
राजोेरी में लड़कियों के लिए ग्रामीण खेल मेले का आयोजन: मंजाकोट ने कबड्डी का खिताब जीता, डेंडसार - फोटो : संवाद
विज्ञापन
राजोेरी में लड़कियों के लिए ग्रामीण खेल मेले का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने मंगलवार के मिनी स्टेडियम में लड़कियों के लिए ग्रामीण खेल मेले का आयोजन किया। इसमें कबड्डी के फाइनल मुकाबले में मंजाकोट की टीम ने खिताब जीता। वाॅलीबाल में डेंडसार की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिले भर से युवा एथलीटों ने हिस्सा लिया। कबड्डी का फाइनल मुकाबला मंजाकोट और डेंडसार की टीम के बीच हुआ। इसमें मजांकोट ने 32-22 अंकों जीत दर्ज की। हलीम कौसर को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। वॉलीबाल के फाइनल में डेंडसार ने मंजाकोट को 3-2 के सेट से हराकर जीत हासिल की। चाहत मेहता प्लेयर ऑफ द मैच चुनीं गईं। लड़कियों के लिए ग्रामीण खेल मेले ने न केवल प्रतिभागियों की प्रतिस्पर्धी भावना को उजागर किया बल्कि खेलों के माध्यम से युवतियों को सशक्त बनाने के लिए युवा सेवाएं और खेल विभाग की प्रतिबद्धता को भी दर्शाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें