राजोेरी ज़िले में लड़कों के लिए ग्रामीण खेल मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ फोटो
ग्रामीण खेल मेले में राजोरी के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग का मिनी स्टेडियम में ग्रामीण खेल मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सोमवार को रोमांचक मुकाबले हुए। कबड्डी में राजोेरी स्पोर्ट्स क्लब और वाॅलीबाल में मंजाकोट की टीम चैंपियन बनी।
कबड्डी के फाइनल मुकाबले में राजोरी की टीम ने कोटरंका को 63-41 के बड़े अंतर से हराया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मो. वसाद को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
वॉलीबाल के फाइनल मैच में मंजाकोट ने डेंडसर को 3-2 सेट के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। मुकाबलों में युवा खिलाड़ियों की सहनशक्ति, टीम वर्क और प्रतिस्पर्धी भावना देखने को मिली। ग्रामीण खेल मेले ने न केवल युवा एथलीटों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान किया बल्कि जमीनी स्तर की प्रतिभा को बढ़ावा देने और खेलों के माध्यम से एकता को बढ़ावा देने के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता को भी मजबूत किया।