राजोरी। इंटर जोनल जिला स्तरीय टूर्नामेंट के पांचवें दिन बुधवार को सभी जोनों में क्रिकेट, बैडमिंटन, योग, टेबल टेनिस, शतरंज और फेंसिंग में अंडर-14 लड़कों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
इन खेलों में वली मोहम्मद जेडईपीओ बलजराला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। बुधवार को खेली गई सभी प्रतियोगिता के परिणाम वीरवार को फाइनल मुकाबले के बाद सामने आएंगे। संवाद