ज्यौड़ियां। इंटर जोनल जिला स्तरीय अंडर-17 लड़कों की क्रिकेट प्रतियोगिता का वीरवार को ज्यौड़ियां के गढ़ी क्रिकेट मैदान में शुभारंभ हुआ। पहले दिन ज्यौड़ियां और अखनूर ने जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता में चिनाब घाटी के चारों जोनों अखनूर, खौड़, ज्यौड़ियां चौकी चौरा की टीमों के बीच लीग मैच खेले जा रहे हैं। प्रतियोगिता युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी जम्मू सुखदेव शर्मा के निर्देशन में आयोजित की जा रही है। वीरवार को कार्यक्रम के पहले दिन सुखदेव राज शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। प्रतियोगिता के पहले दिन ज़ोन खौड़ बनाम ज़ोन ज्यौड़ियां के बीच मैच खेला गया, जिसमें खौड़ की टीम ने टाॅस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इसमें ज्यौड़ियां ने 30 रन से मैच जीत लिया। दूसरा मैच चौकी चौरा और अखनूर के बीच खेला गया। इसमें चौकी चौरा की टीम ने टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया। इसमें अखनूर ने नौ विकेट से विजय प्राप्त की।