फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narco Terrorism : जम्मू संभाग में 18 जगह एसआईए के छापे, कई डिवाइस और दस्तावेज जब्त; संदिग्ध हिरासत में

Sat, 24 May 2025 01:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने शुक्रवार को जम्मू संभाग में नार्को आतंकवाद, स्लीपर सेल व आतंकी मददगारों से जुड़े मामलों में ताबड़तोड़ छापे मारे।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम आतंकी हमले और पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकियों और उनके मददगारों के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने शुक्रवार को जम्मू संभाग में नार्को आतंकवाद, स्लीपर सेल व आतंकी मददगारों से जुड़े मामलों में ताबड़तोड़ छापे मारे।

विज्ञापन


पुंछ, राजोरी, उधमपुर और रामबन जिलों में 18 स्थानों पर दबिश दी गई। इस कार्रवाई में आतंकियों और उनके मददगारों के घरों को खंगाला गया। कई घरों से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और दस्तावेज जब्त किए गए। बैंक खाते भी खंगाले गए। एसआईए के प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुंछ जिले के सुरनकोट में 12 और पुंछ हवेली तहसील में तीन जगहों पर दबिश दी गई।

राजोरी शहर, उधमपुर के रामनगर व रामबन जिले में एक-एक स्थान पर कार्रवाई की गई। इस अभियान में डीएसपी, इस्पेक्टर रैंक के अफसरों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस की भी मदद ली गई। एसआईए ने पुंछ पुलिस व मजिस्ट्रेट मनिसार अहमद टक, गुलपुर के नायब तहसीलदार की मदद से जिले के शंकर नगर, पुलिस लाइन व अालापीर मोहल्ला में छापे मारे।
विज्ञापन


यहां कई घरों से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों के साथ ही आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। इनकी जांच की जा रही है। पुलिस लाइन मोहल्ला में किराए के घर में रह रहे सुरनकोट के गांव सैलां के शिक्षक रमीज अहमद के कमरे को खंगाला गया। यहां शिक्षक व उसकी पत्नी के मोबाइल और लैपटॉप की जांच की गई। हालांकि बाद में मोबाइल-लैपटॉप को लाैटा दिया गया। शिक्षक रमीज का दावा है कि एसआईए की टीम ने अपनी रिपोर्ट में लिखी एक काॅपी मुझे भी दी है। इसमें लिखा है कि मेरे और मेरी पत्नी के मोबाइल-लैपटॉप में से कुछ भी नहीं मिला है।

कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर की पूछताछ
कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर एसआईए मुख्यालय जम्मू में पूछताछ की गई है। प्रवक्ता के अनुसार, यह कार्रवाई एजेंसी की ओर से जम्मू संभाग में आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए निरंतर प्रयासों के दौरान एकत्रित खुफिया जानकारियों के बाद की गई है। यह स्लीपर सेल और संभाग में आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार चल रहे अभियान का हिस्सा है।
Narco Terror Case: सुप्रीम कोर्ट ने नार्को टेरर केस में आरोपों को बताया गंभीर, आरोपी की जमानत याचिका की खारिज
विज्ञापन

13 दिन में एसआईए की तीसरी बड़ी कार्रवाई
एसआईए की ओर से जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए अभियान में 13 दिन में लगातार यह तीसरी कार्रवाई है।

  • 17 मई को एसआईए ने मध्य और उत्तरी कश्मीर में स्लीपर सेल माॅड्यूल से जुड़े 11 ठिकानों पर छापे मारे थे। कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था
  • 11 मई को अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम और शोपियां समेत 20 स्थानों पर छापे मारे गए थे। इस कार्रवाई में लश्कर-ए-ताइबा और जैश-ए मोहम्मद के कमांडरों के इशारे पर काम कर रहे लोगों के घर खंगाले गए थे। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी

आतंकवाद को जिंदा रखने के लिए नार्को टेररिज्म का सहारा ले रहा पाकिस्तान : सूत्रों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को जिंदा रखने के लिए पाकिस्तान नार्को आतंकवाद का सहारा ले रहा है। सीमा पार से आतंकी घुसपैठ कराने के साथ नशीले पदार्थों को भेजा रहा है। नशे से अर्जित पैसे का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों में किया जा रहा है। इस मामले में सुरक्षा एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें