फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू वेटरंस क्रिकेट लीग : एसोसिएशन इलेवन व डोगरा सीसी ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
जम्मू वेटरन लीग मैच सीनियर स्टार सीसी बनाम डोगरा वेटरन सीसी के बीच एमए स्टेडियम में खेला गया, ड - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। एमए स्टेडियम में जम्मू वेटरंस क्रिकेट लीग के शुक्रवार को दूसरे दिन दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला जेके क्रिकेट इलेवन और वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन इलेवन के बीच खेला गया। इसमें वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन इलेवन ने दो विकेट से जीत दर्ज की। दूसरा मैच सीनियर स्टार्स और डोगरा वेटरन सीसी के बीच हुआ। इसमें डोगरा वेटरन सीसी ने पांच विकेट से जीत हासिल की।
जेके क्रिकेट इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 10 विकेट पर 123 रन बनाए। जेके क्रिकेट इलेवन के बल्लेबाज सोहेल कासिम ने 43 रनों की पारी खेली। वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन इलेवन के गेंदबाज नजर हुसैन ने चार विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन इलेवन ने 19.1 ओवर में आठ विकेट पर 127 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। जमील भट ने 44 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में सीनियर स्टार्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.2 ओवर में 10 विकेट पर 113 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डोगरा वेटरन सीसी ने 18.5 ओवर में पांच विकेट पर 114 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। टीम के कप्तान सचिन सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें