फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वुशू में कर्तव्य और वर्चस्व का दबदबा

विज्ञापन
कर्तव्य गुप्ता
विज्ञापन
- जम्मू के दोनों भाई जम्मू-कश्मीर का राष्ट्रीय स्तर पर चमका रहे नाम
विज्ञापन

- अस्तरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने के लिए बहा रहे पसीना
अभिषेक बड़ू
जम्मू। जम्मू के दो भाई कर्तव्य गुप्ता और वर्चस्व गुप्ता जम्मू-कश्मीर वुशू टीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। हाल ही में दोनों ने प्रदेश के लिए तीन पदक जीते हैं।
कर्तव्य ने जून में चंडीगढ़ में खेली गई सीनियर इंटर यूनिवर्सिटी वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक और राजस्थान में सीनियर वुशू नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। वर्चस्व ने जुलाई में हैदराबाद में ऑल इंडिया नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। दोनों भाइयों ने बताया कि भविष्य में अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने के लिए अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

कर्तव्य (19) पिछले 15 वर्षों से जम्मू के एमए स्टेडियम में द्रोणाचार्य अवार्डी व राष्ट्रीय मुख्य कोच कुलदीप हांडू के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने जिला स्तरीय, राज्य स्तरीय, खेलो इंडिया जिला व राष्ट्रीय स्तरीय, स्कूल गेम्स, इंटर कॉलेज, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी लेवल और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उन्होंने विभिन्न राज्यों में खेली गई प्रतियोगिताओं में अब तक कुल 16 पदक अपने नाम किए हैं। वह हैदराबाद, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, पंजाब और राजस्थान में खेल चुके हैं।
विज्ञापन

-
14 साल के वर्चस्व ने अब तक 13
से अधिक पदक अपने नाम किए
वर्चस्व (14) पिछले सात वर्षों से वुशू खेल रहे हैं। वह भी हांडू के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने जिला, राज्य स्तर, स्कूल गेम्स, हैदराबाद और पंजाब में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लिया है। अब तक 13 से अधिक पदक जीते हैं।

कर्तव्य गुप्ता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें