फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कश्मीरी सूट की बुनाई से खड़ा किया कारोबार, 10 महिलाओं को दे रहीं रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन शक्ति से जुड़कर सीता खुद के सपनों की भर रहीं उड़ान
विज्ञापन

इस खबर की फोटो ट्रैक पर डाल दी गई है
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। एक महिला जब आत्मनिर्भर बनती है तो वह न केवल अपना जीवन बदलती है, बल्कि पूरे समाज को एक नई दिशा देने का काम करती है। यह कहना है जम्मू शहर के बजालता की सीता देवी का, जो मिशन शक्ति से जुड़कर खुद के सपनों की उड़ान भर रही हैं। साथ ही अन्य महिलाओं को भी सशक्त बनाने का प्रयास कर रही हैं।
सीता ने कहा कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। हमने हार नहीं मानी और घर पर ही पड़ोसियों के लिए कश्मीरी सूट की बुनाई का काम शुरू किया। मन में ठान लिया कि क्यों न इस काम को बढ़ाया जाए। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए हमने 2023 में स्वयं सहायता समूह से जुड़कर एक समूह तैयार किया। बताया कि समूह बनाने के बाद मुझे ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इससे हमारे काम को एक नई ऊर्जा व रफ्तार मिली और मैं 10 महिलाओं को रोजगार देने में भी सक्षम हो सकी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान में महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर हर चुनौती का साहस के साथ सामना कर रही हैं। समाज में नारी शक्ति को बढ़ावा देने के लिए स्वयं सहायता समूह अहम भूमिका निभा रहे हैं। सीता ने बताया कि महिलाओं के लिए मिशन शक्ति एक ऐसा प्लेटफार्म है, जो उनके सपने संजोने के साथ-साथ उन्हें सशक्त बनाने का काम करता है।
-
महिलाओं को संदेश
सीता ने कहा कि मैं खासकर महिलाओं से यही कहना चाहती हूं कि वे खाली समय में कुछ न कुछ ऐसा काम करें, जिससे उनको आर्थिक तौर पर लाभ मिले। पारिवारिक स्थिति में आर्थिक सुधार हो। इससे वे अपने-आप में सशक्त हो सकेंगी।
विज्ञापन

-इनसेट
कठिन परिश्रम का फल
सीता ने बताया कि अथक प्रयास और कठिन संघर्ष के परिणामस्वरूप वर्तमान में इस मुकाम पर पहुंच चुकी हूं कि हमारे द्वारा बनाए गए कश्मीरी सूट को प्रदर्शनी में स्टॉल के माध्यम से बेचने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें