फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों, खेल स्टाफ और सदस्यों का कल्याण मुख्य फोकस रहेगा : दुबे

विज्ञापन
विज्ञापन
जेकेसीए कार्यवाहक अध्यक्ष का पद संभाला, एपेक्स काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। खिलाडियों, खेल स्टाफ, सदस्यों का कल्याण मुख्य फोक्स रहेगा। क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए रणनीति के तहत काम किया जाएगा और नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। यह बात जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष देश रतन दुबे ने पदभार संभालने के दौरान कही।
विज्ञापन

दुबे ने एपेक्स काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता की। इसमें जम्मू-कश्मीर में क्रिकेट जगत के कल्याण और विकास से जुड़े कई फैसलों पर चर्चा की गई। जेकेसीए के अनुसार बैठक में क्रिकेटरों, खिलाड़ियों, खेल स्टाफ और एसोसिएशन के सहयोगी सदस्यों के हितों और भलाई को बढ़ावा देने के उपायों पर ध्यान केंद्रित किया गया। परिषद ने एसोसिएशन के कामकाज को और मजबूत करने, प्रदेश में क्रिकेट के विकास को बढ़ावा देने की पहलों पर भी विचार-विमर्श किया। एसोसिएशन ने कहा कि वह खेल के समग्र विकास और जेकेसीए से जुड़े सभी हितधारकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक का समापन सदस्यों द्वारा सामूहिक प्रयासों और जम्मू-कश्मीर में क्रिकेट के विकास के लिए एक साझा विजन के माध्यम से एसोसिएशन को आगे ले जाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने के साथ हुआ। मौके पर जेकेसीए के महासचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और एपेक्स काउंसिल के सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें