फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: इंटर्नशिप कर चुके मेडिकल छात्रों का पंजीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- जल्द मिलेंगे प्रमाणपत्र, पीजी के लिए कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर मेडिकल काउंसिल ने एमबीबीएस वर्ष 2020-21 के पासआउट छात्रों का पंजीकरण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पंजीकरण काउंसिल के गांधी नगर और श्रीनगर कार्यालयों में किए जा रहे हैं। इंटर्नशिप कर चुके इन छात्रों को अब पीजी की पढ़ाई के लिए आवेदन करना होगा। जल्द ही इनको प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।


काउंसिल के रजिस्ट्रॉर डॉ. संदीप डोगरा ने बताया कि वर्ष 2020-21 में एमबीबीएस कोर्स के लिए कुल 1100 सीटें थीं। इनमें 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई थीं। पांच वर्ष की पढ़ाई व एक वर्ष इंटर्नशिप पूरी करने के बाद इस बैच के छात्रों का पंजीकरण किया जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार कश्मीर संभाग के तीन मेडिकल कॉलेजों में 300 और जम्मू संभाग के पांच मेडिकल कॉलेजों में 515 सीटों के साथ ही बाद में जीएमसी गांदरबल, बांदीपोरा, हंदवाड़ा, कुलग्राम मेडिकल कॉलेजों में अतिरिक्त सीटें बढ़ीं। यह बैच अब पासआउट हो चुका है। इन छात्रों की इंटर्नशिप भी पूरी हो चुकी है। इसके बाद अनिवार्य रूप से मेडिकल काउंसिल के सामने अपना रजिस्ट्रेशन व अन्य कागजी कार्रवाई पूरी करनी होती है जो बीते एक सप्ताह से चल रही है। एमबीबीएस करने वाले छात्र आगे पीजी की पढ़ाई के लिए आवेदन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजी के लिए आवंटित की गईं 808 सीटें
नेशनल मेडिकल कमीशन ने वर्ष 2025-26 के लिए जम्मू-कश्मीर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों को 808 पीजी सीटें आवंटित की हैं। पहले पीजी सीटों की संख्या 769 थी। बाद में 120 सीटों का और अप्रूवल एनएमसी ने दिया। इसमें जीएमसी जम्मू को 44 पीजी सीटें आवंटित की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें