फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: केपीपीएल में वाईडब्ल्यूसी का धमाका, फीनिक्स इलेवन को 138 रन से रौंदा

विज्ञापन
कश्मीरी पंडित प्रीमियर लीग के मुकाबले में खिलाड़ी को सम्मानित करते आयोजक। आयोजक
विज्ञापन
- राहुल की 89 रन की आतिशी पारी, आयुष ने पांच विकेट लेकर दिलाई जीत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। एमए स्टेडियम में शनिवार को कश्मीरी पंडित प्रीमियर लीग (केपीपीएल) के सातवें संस्करण में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। वाईडब्ल्यूसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फीनिक्स इलेवन को 138 रन से करारी शिकस्त दी। अल्फा स्ट्राइकर्स ने रूट्स इन चिनार को 24 रन से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
पहले मुकाबले में वाईडब्ल्यूसी ने छह विकेट पर 207 रन बनाए। राहुल कौल ने 41 गेंदों में 89 और विशु ने 36 गेंदों में 52 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फीनिक्स इलेवन की टीम 69 रन पर सिमट गई। आयुष भट्ट ने पांच विकेट झटककर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में अल्फा स्ट्राइकर्स ने आठ विकेट पर 121 रन बनाए। राहुल मुसा ने 37 रन का योगदान दिया। जवाब में रूट्स इन चिनार की टीम 97 रन ही बना सकी। अमित भट्ट ने चार विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता।
विज्ञापन

-
प्रफुल्ल धर के ऑलराउंड प्रदर्शन से शिव वॉरियर्स भी जीता
26 नवंबर को खेले गए मुकाबले में शिव वॉरियर्स पक्ष क्रिकेट क्लब ने मिलचर क्रिकेट क्लब दिल्ली को 40 रन से हराया था। प्रफुल्ल धर ने 45 गेंदों में 81 रन बनाने के बाद दो विकेट भी झटके। शिव वॉरियर्स ने 177 रन बनाए थे, जबकि मिलचर की टीम 137 रन पर सिमट गई। प्रफुल्ल मैन ऑफ द मैच चुने गए।

कश्मीरी पंडित प्रीमियर लीग के मुकाबले में खिलाड़ी को सम्मानित करते आयोजक। आयोजक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें