फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल : बारामुला, श्रीनगर, कुपवाड़ा और बांदीपोरा की टीमें सेमीफाइनल में

विज्ञापन
अंतर जिला केंद्र शासित प्रदेश स्तरीय अंडर-19 लड़कों की फुटबॉल प्रतियोगिता का मुकाबला खेलते खिला
विज्ञापन
- क्वार्टर फाइनल में जम्मू, पुंछ, अनंतनाग और गांदरबल को मिली हार
विज्ञापन

- बारामुला ने जम्मू को 5-3 और श्रीनगर ने पुंछ को 5-0 गोल से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। खेल गांव नगरोटा में अंतर जिला केंद्र शासित प्रदेश स्तरीय अंडर-19 लड़कों की फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन शनिवार को चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। इनमें जीत दर्ज कर बारामुला, श्रीनगर, कुपवाड़ा और बांदीपोरा की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
पहले क्वार्टर फाइनल में बारामुला ने जम्मू को 5-3 गोल से हराया। बारामुला की ओर से जमशीद, तालिब, रोमन, माजिद और अहसान ने एक-एक गोल किया। जम्मू की ओर से एंडे ने दो और सुमर ने एक गोल दागा। दूसरे मुकाबले में श्रीनगर ने पुंछ को 5-0 से शिकस्त दी। अफवान ने दो, जबकि रेहान, अहसानुल हक और अरशाद ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे क्वार्टर फाइनल में कुपवाड़ा ने अनंतनाग को 2-0 गोल से हराया। साहिल और इशफाक ने एक-एक गोल किया। चौथे मुकाबले में बांदीपोरा ने गांदरबल को 4-1 से पराजित किया। बांदीपोरा की ओर से एजाज ने दो, जबकि तहलीद और मुदस्सिर ने एक-एक गोल किया। गांदरबल की ओर से मोहम्मद इकबाल ने एकमात्र गोल किया। प्रतियोगिता का आयोजन युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी वीरेंद्र कुमार शर्मा की देखरेख में किया जा रहा है। टूर्नामेंट संयोजक अजय शर्मा और विभाग के तकनीकी अधिकारी मुकाबलों का संचालन कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें