फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू-कश्मीर की पहली पारी 156 रन पर सिमटी, पंजाब ने बनाए 99 रन

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नल सीके नायडू ट्राॅफी : आर्य ने 36 और अर्नव ने 33 रन बनाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी एलीट मुकाबले में जम्मू-कश्मीर अंडर-23 और पंजाब के बीच पहले दिन कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मंगलवार को हॉस्टल ग्राउंड जेकेसीए में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जम्मू-कश्मीर की टीम पहली पारी में 156 रन पर सिमट गई। जवाब में पंजाब ने दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट पर 99 रन बना लिए हैं। पंजाब 57 रन पीछे है और उसके सात विकेट शेष हैं।
जम्मू-कश्मीर की ओर से आर्य ठाकुर ने 59 गेंदों पर 36 रन बनाए। अर्नव गुप्ता ने 33, यासिर रशीद ने 22 और इम्तियाज अहमद कटोच ने 19 रन का योगदान दिया। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। पंजाब की ओर से अनमोलजीत सिंह और अर्पण वालिया ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि अराध्या शुक्ला ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में पंजाब की शुरुआत भी बहुत मजबूत नहीं रही। आदित्य बालाना 33 रन बनाकर नाबाद हैं। राहुल कुमार ने 26 और राजवीर सोनी ने 18 रन बनाए। जम्मू-कश्मीर की ओर से जनिब जावेद ने दो और इम्तियाज अहमद कटोच ने एक विकेट लिया। दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर की कोशिश जल्द विकेट लेकर पंजाब को कम स्कोर पर रोकने की होगी, जबकि पंजाब की नजरें पहली पारी में बढ़त हासिल करने पर रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें