- पुरुष वर्ग में जीडीसी उधमपुर की टीम चैंपियन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के हैंडबॉल कोर्ट में अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हुआ। महिला वर्ग के फाइनल मैच में जम्मू विश्वविद्यालय के पीजी विभाग की टीम ने जीसीडब्ल्यू परेड को मात देकर चैंपियनशिप जीती।
पुरुष वर्ग के फाइनल में राजकीय डिग्री काॅलेज (जीडीसी) उधमपुर की टीम ने पीजी विभाग को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीमों को पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में विश्वविद्यालय के खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक डॉ. दाऊद इकबाल बाबा समेत अन्य अधिकारी, शारीरिक शिक्षा निदेशक, प्रशिक्षक और खिलाड़ी मौजूद रहे।
क्रिकेट में डीडीई और बिजनेस स्कूल विजयी
विश्वविद्यालय के क्रिकेट मैदान में अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता भी जारी रही। पहले मुकाबले में डीडीई विभाग ने शिक्षा विभाग की टीम को 146 रन से हराया। डीडीई के खिलाड़ियों ने 15 ओवर में 212 रन बनाए। शिक्षा विभाग की टीम 12.4 ओवर में 66 रन पर ही सिमट गई। दूसरे मुकाबले में बिजनेस स्कूल की टीम ने गणित विभाग को चार विकेट से हराया। गणित विभाग की टीम ने 15 ओवर में 91 रन बनाए जिसके जवाब में बिजनेस स्कूल ने लक्ष्य हासिल कर लिया।