जेयू में अंडर-17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता का आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग अंडर-17 बालक वर्ग की अंतर जिला यूटी स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता करवा रहा है। जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) के एथलेटिक्स ट्रैक पर वीरवार को प्रतियोगिता का आगाज हुआ। इसका उद्घाटन जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी जम्मू सुखदेव राज शर्मा ने किया।
पहले दिन जम्मू जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते। 100 मीटर दाैड़ में जम्मू के सैयद फैज, 200 मीटर में मोमिन मिर्जा, ट्रिपल जंप में आलोक, हाई जंप में मोहम्मद अनीस और शॉटपुट में रुतविक भट्ट ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। 3000 मीटर दाैड़ में गांदरबल के रिजवान हसन और भाला फेंक में कुपवाड़ा के ताहिर अहमद ने स्वर्ण पदक जीते।