फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अंतर-विभागीय क्रिकेट में जूलॉजी और शिक्षा विभाग जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
- जूलॉजी के खिलाड़ियों ने उर्दू विभाग की टीम को हराया, कमरान ने बनाए 46 रन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के क्रिकेट मैदान में अंतर-विभागीय क्रिकेट (पुरुष) प्रतियोगिता में सोमवार को जूलॉजी और शिक्षा विभाग की टीमों ने जीत दर्ज की। जूलॉजी ने उर्दू विभाग को दो विकेट से हराया। शिक्षा विभाग की टीम ने एसआईआईईडीसी को पांच विकेट से हराया।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में उर्दू विभाग की टीम 14.4 ओवर में 135 रन पर ऑलआउट हो गई। ओवैस अहमद ने 35 और नवाज मेहरू ने 28 रन बनाए। जूलॉजी की ओर से अक्षय और गौरव ने तीन-तीन तथा कुलवीर ने दो विकेट लिए। जवाब में जूलॉजी ने कमरान के 46 और अतुल के 21 रनों की मदद से 14.2 ओवर में आठ विकेट पर 136 रन बनाकर जीत हासिल की। खालिद और मुस्तफा ने दो-दो विकेट लिए। दूसरे मुकाबले में एसआईआईईडीसी की टीम 13.1 ओवर में 113 रन पर सिमट गई। अनिल ने 20, इशु ने 18 और सारिब ने 16 रन बनाए। शिक्षा विभाग के नितिन ने तीन, जबकि बशारत और विजय ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए शिक्षा विभाग ने 13.4 ओवर में पांच विकेट पर 114 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। शुभदेव ने 34, रमन ने 21 और विजय ने 17 रन बनाए। प्रतियोगिता कैंपस स्पोर्ट्स कमेटी के अध्यक्ष डॉ. दाऊद इकबाल बाबा की देखरेख में हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें