फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेनिस : पंजाब के अगमदीप ने जम्मू के आदिदेव को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
एमए स्टेडियम में एआईटीए टैलेंट सीरीज अंडर-16 प्रतियोगिता का आगाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। एमए स्टेडियम के टेनिस कोर्ट में सोमवार को एआईटीए टैलेंट सीरीज अंडर-16 लड़कों की प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें जम्मू-कश्मीर और अन्य राज्यों के 37 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन जम्मू-कश्मीर लॉन टेनिस संघ के मानद महासचिव इंजीनियर बीएस जग्गी ने किया। पहले दौर में पंजाब के अगमदीप सिंह काहलों ने जम्मू के आदिदेव जसरोटिया को 4-0, 4-0 के अंतर से हराया। लक्ष ने अविनाश खजूरिया को 4-2, 1-4, 4-1 से मात दी। पृथ्वी शर्मा ने मृणाल और खुशांश ने अव्यान्ह गुप्ता को सीधे सेटों में हराया। अयंक ने हिमांशु मेहरा को 0-4, 4-3 (4), 4-1 से शिकस्त दी। दूसरे दौर में मयंक गुप्ता, पृथ्वी शर्मा, सक्षम, समर सिंह और अगमदीप सिंह ने जीत दर्ज की। अयंक ने पियूष को 4-1, 4-3 (3), जबकि नमन ने अभ्याम को 4-0, 4-0 से हराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें