फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जीडीसी अखनूर ने जीता खो-खो का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशालय ने जेयू में करवाईं इंटर कॉलेज प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशालय ने जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) में इंटर कॉलेज प्रतियोगिताएं करवाईं। खो-खो (पुरुष) प्रतियोगिता में राजकीय डिग्री काॅलेज (जीडीसी) अखनूर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की। वीरवार को फाइनल मुकाबले में अखनूर की टीम ने पीजी विभाग (जेयू) को चार अंकों से हराकर 10-6 से जीत दर्ज की। पूरे मुकाबले में खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और मजबूत रक्षात्मक प्रदर्शन से प्रभावित किया।
अखनूर के खिलाड़ियों ने तेज पोल टर्न, डाइव, सटीक टच और अच्छी रणनीति के दम पर मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी। अहम मौकों पर मिले अंकों को भुनाते हुए टीम ने खिताब अपने नाम किया। तीसरे स्थान के मुकाबले में जीडीसी रियासी ने जीडीसी राजोरी की टीम को तीन अंकों से हराकर कांस्य पक्का किया।
विज्ञापन

-
तीरंदाजी में जीडीसी कठुआ की जानवी ने जीता स्वर्ण
इंटर कॉलेज तीरंदाजी (महिला) प्रतियोगिता में जीडीसी कठुआ की जानवी ने स्वर्ण पदक जीता। पीजी विभाग की सोनिया ने रजत और एमआईईटी कॉलेज की रिया ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

-
बॉक्सिंग में जीडीसी उधमपुर के खिलाड़ी चैंपियन
इंटर कॉलेजिएट बॉक्सिंग (पुरुष) प्रतियोगिता में जीडीसी उधमपुर ने 13 अंक के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप जीती। जीडीसी चेनानी 10 अंक लेकर उपविजेता रहा। प्रतियोगिता में 25 से अधिक कॉलेजों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। 47-50 किलो भार वर्ग में जीडीसी चिनैनी के साहिल शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। 60-65 किग्रा भार वर्ग में जीडीसी उधमपुर के वीरवाज ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 70-75 किलो भार वर्ग में भी उधमपुर के अराध्य सिंह ने सोना जीता। 80-85 किग्रा में जीडीसी पुंछ के मुबारक अली ने स्वर्ण, जीडीसी विजयपुर के अहसान खान ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें