जम्मू। हाॅस्टल मैदान जम्मू में खेले जा रहे कूच बिहार ट्राफी के मुकाबले में मंगलवार को दूसरी पारी में जम्मू-कश्मीर की टीम ने 326 रन का स्कोर बनाया। पहले दिन टीम 19.2 ओवर में महज 86 रन ही बना पाई थी। दूसरी पारी में पुडुचेरी ने खेलते हुए दो विकेट पर 137 रन जोड़े हैं।
पहले बल्लेबाजी करते हुए जम्मू-कश्मीर की टीम के सलमान आनंद ने 84 गेंदों पर 53 रन जोड़े। अर्जुन शर्मा ने 52 रन का योगदान दिया। कप्तान ध्रुव शर्म ने 21 रन की पारी खेली। इसी तरह पहली पारी में पुडुचेरी की ओर से आर जीवीटेशन ने 15 रन बनाए। धमेंद्र कसाना ने 23 रन और हरिस मारिकर ने 90 रन बनाए। पी. शैलेश ने 63 रन का योगदान दिया था। जम्मू-कश्मीर के गेंदबाज अब्दुल ने चार, फैजल आनंद ने तीन विकेट झटके।